Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राज्य में आई पूर्व रेलवे की पहली एसी लोकल ट्रेन

पूर्व रेलवे की सियालदह शाखा के सूत्रों के अनुसार, एसी रेक दमदम स्टेशन के बाहर खड़ी है। इसके बाद ट्रेन को राणाघाट कार शेड भेजा जाएगा।

18 Jun 2025

राज्य में आई पूर्व रेलवे की पहली एसी लोकल ट्रेन

कोलकाता। पश्चिम-मध्य-दक्षिण के बाद अब पूर्व रेलवे को भी एसी लोकल ट्रेन मिल गई है। राज्य में एसी लोकल का रेक पहुंच गया है।

पूर्व रेलवे की सियालदह शाखा के सूत्रों के अनुसार, एसी रेक दमदम स्टेशन के बाहर खड़ी है। इसके बाद ट्रेन को राणाघाट कार शेड भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो राणाघाट-सियालदह रूट पर पहली एसी लोकल चलाई जाएगी। मंगलवार को चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री यानी आईसीएफ से यह अत्याधुनिक 12 कोच का रेक पहुंचा।

इस संबंध में सियालदह शाखा के जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने बुधवार को बताया कि राज्य की पहली एसी रेक आ गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो रानाघाट-सियालदह रूट पर संभवतः राज्य और पूर्व भारत की पहली एसी लोकल ट्रेन चलेगी।

उल्लेखनीय है कि चेन्नई स्थित आईसीएफ फैक्ट्री में एसी रेक का ऑर्डर करीब दो साल पहले यानी वर्ष 2023 में दिया गया था। बाहर से सफेद और नीले रंग का यह रेक अत्याधुनिक है। इसमें ऑटोमेटिक दरवाजे लगे हैं। जिसे सिर्फ ड्राइवर और गार्ड ही कंट्रोल कर सकेंगे। साथ ही रेक के अंदर सीसीटीवी, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, एल्युमीनियम सीटें लगी हैं जो काफी मजबूत हैं। इस नए रेक की तस्वीर सोशल मीडिया पर छा चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस रेक को अभी आम लोगों के लिए नहीं चलाया जाएगा। ट्रायल रन के बाद इसे यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। हालांकि, अधिकारियों ने संकेत दिया है कि इसका किराया दूसरी लोकल ट्रेनों से ज़्यादा होगा। यह दोगुना भी हो सकता है।

12 कोच वाली इन रेकों में एक बार में करीब 1118 यात्री बैठ सकते हैं। रेक में छत पर एयर कंडीशनर लगा है। एसी एयर को प्रसारित करने के लिए पूरी ट्रेन में वेस्टिबुल सिस्टम है। स्टेनलेस स्टील की ट्रेन 20 केबी एसी ट्रैक्शन से चलेगी। रेक 25 किलोवोल्ट एसी ट्रैक्शन पर चलेगी। यह रेक 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है। प्रत्येक कोच में यात्री सूचना प्रणाली के लिए जीपीएस नियंत्रित एलईडी डिस्प्ले है। हालांकि, इस ट्रेन में किसी भी वेंडर को अनुमति नहीं दी जाएगी।

रेलवे सूत्रों के अनुसार जल्द ही चेन्नई से एक और रेक राज्य में आने वाली है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्य में आई पूर्व रेलवे की पहली एसी लोकल ट्रेन
पूर्व रेलवे की सियालदह शाखा के सूत्रों के अनुसार, एसी रेक दमदम स्टेशन के बाहर खड़ी है। इसके बाद ट्रेन को राणाघाट कार शेड भेजा जाएगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News